दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि भारतीय करेंसी के ऊपर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर लगाई जाए। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में करीब 85 फीसद आबादी मुस्लिमों की है और 2 फीसद हिंदू समाज की। वहां कि करेंसी पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर अंकित है।हम सब चाहते है भारत विकसित, अमीर देश बने।ऐसा क्यों भारत आज भी गरीब देश है, हम चाहते हैं भारत अमीर देश बने।
अरविंद केजरीवाल, सीएम दिल्ली
'भारतीय करेंसी पर हो लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर'
अरविंद केजरावाल ने कहा कि भारतीय करेंसी के उपर गांधी की तस्वीर है.. दूसरी तरफ गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर लगाई जाए। अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए देवी देवाताओं का आशीर्वाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वो इस विषय में आज या कल में पत्र लिखेंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिवाली पूजा के दिन इस तरह का विचार आया। वो किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं। उनका मानना है कि अगर इंडोनेशिया ऐसा कर सकता है तो हम क्यों नहीं कर सकते हैं।
Addressing an important Press Conference | LIVE t.co/w5wiYs2seT
— ANI (@ANI) Oct 26, 2022
अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया कि क्या वो गुजरात चुनाव को ध्यान में रखकर इस तरह की अपील कर रहे हैं तो उनका जवाब था कि जिसे राजनीति करनी हो या समझनी वो जैसा चाहें समझें। लेकिन वो समझते हैं कि अर्थव्यवस्था के विकास के लिए देवी देवताओं का आशीर्वाद बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो तीन दिन पहले उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि अगर इंडोनेशिया की करेंसी पर लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर हो सकती है तो हम लोगों के यहां क्यों नहीं हो सकती है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि जिसे विरोध करना हो करे।उन्होंने इस विचार के बारे में कई लोगों से बातचीत की और सभी को विचार पसंद आया।
