महिला आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक की मांग, खरगे ने सरकार से मांगा रोडमैप, कहा- बीत चुके हैं 30 महीने

खरगे ने किरन रिजिजू को लिखे पत्र कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पास हुए 30 महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसका स्पष्ट रोडमैप नहीं है। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सभी दलों के साथ बैठक कर इस पर फैसला लिया जाए।

Mallikarjun Kharge: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार से संसद और विधानसभा में 33% महिला आरक्षण लागू करने के तरीकों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। यह मांग तब आई है जब संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने उनसे और अन्य नेताओं से बातचीत की पहल की। इस बीच, सरकार अगले सोमवार तक राज्यसभा में संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी कर रही है।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।

सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार-खरगे

रिजिजू के पत्र का जवाब देते हुए खरगे ने कहा कि इस मुद्दे पर पहले भी बातचीत हो चुकी है। उन्होंने और कांग्रेस के राज्यसभा मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने साफ किया है कि इस पर सर्वदलीय बैठक बुलाकर ही आगे का रास्ता तय किया जाना चाहिए। खरगे ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” सितंबर 2023 में संसद से सर्वसम्मति से पास हुआ था, लेकिन 30 महीने बाद भी इसे लागू करने का स्पष्ट रोडमैप नहीं है। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में जल्द से जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए, ताकि इस मुद्दे पर सहमति बन सके।

End of Feed