भारत आकर बेहद खुशी हुई: प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स पहुंचे इंडिया, शेयर कीं मुंबई की झलकियां

यह बहुप्रतीक्षित दौरा मुख्य रूप से प्रतिष्ठित पर्यावरण पुरस्कार 'अर्थशॉट प्राइज' (Earthshot Prize 2026) के आयोजन के केंद्र में हो रहा है, जो मंगलवार, 17 नवंबर को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

Princess Kate And Prince William India Visit: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम (Prince William) और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन (Kate Middleton) अपने तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे के तहत सोमवार को भारत के वित्तीय केंद्र मुंबई पहुंच गए हैं। भारत पहुंचते ही शाही जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा की पहली झलकियां साझा कीं और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे भारत आकर बेहद रोमांचित हैं।

kate and william

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट (फाइल फोटो)

यह बहुप्रतीक्षित दौरा मुख्य रूप से प्रतिष्ठित पर्यावरण पुरस्कार 'अर्थशॉट प्राइज' (Earthshot Prize 2026) के आयोजन के केंद्र में हो रहा है, जो मंगलवार, 17 नवंबर को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। प्रिंस विलियम द्वारा छह साल पहले शुरू किया गया यह पुरस्कार दुनिया भर की पर्यावरण संबंधी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए नवीन समाधान तलाशने और उन्हें सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। इस साल के पुरस्कार समारोह में हर श्रेणी के विजेता को £1 मिलियन (लगभग 11 करोड़ रुपये) की राशि प्रदान की जाएगी।

End of Feed