दिल्ली बेहाल: जलसंकट के साथ ही गर्मी का भी कहर, बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड, 12 साल में सबसे ज्यादा गर्म रातें

दिल्ली में बिजली की मांग का आंकड़ा दर्ज करने वाले स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के मुताबिक, भीषण गर्मी का दौर राजधानी की बिजली मांग को लगातार बढ़ाता जा रहा है।

Delhi Heatwave and Power Demand: जलसंकट से जूझ रही राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी और झुलसाती हवाओं का भी सामना कर रही है। झुलसाती गर्मी से मुहाल राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की अधिकतम मांग बुधवार दोपहर को 8,656 मेगावाट के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। बिजली वितरण कंपनियों ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,747 मेगावाट रही थी जो इसका पिछला उच्चतम स्तर है। बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने बताया कि इस साल 22 मई से अबतक दिल्ली में अधिकतम बिजली मांग नौ बार 8,000 मेगावाट से अधिक रही है। शहर में बिजली की अधिकतम मांग 22 मई, 2024 को पहली बार 8,000 मेगावाट के पार पहुंची थी।

भीषण गर्मी से बिजली की मांग बढ़ी

दिल्ली में बिजली की मांग का आंकड़ा दर्ज करने वाले स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के मुताबिक, भीषण गर्मी का दौर राजधानी की बिजली मांग को लगातार बढ़ाता जा रहा है। बिजली मांग बुधवार दोपहर तीन बजकर छह मिनट पर 8,656 मेगावाट तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली के निवासियों को पिछले 12 साल की सबसे गर्म रात का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक है।

End of Feed