Delhi Trade Fair, IITF 2022 Timings and Ticket Prices: देश की राजधानी दिल्ली में ट्रेड फेयर चालू हो गया है। सोमवार को प्रगति मैदान में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसका उद्घाटन किया।
दिल्ली के प्रगति मैदान में लगे ट्रेड फेयर के दौरान एक स्टॉल में सजा डेकोरेशन और लाइटिंग वाला खूबसूरत सामान।
उन्होंने कहा- मुझे याद है बचपन में जब India International Trade Fair हुआ करता था, तब दिल्ली आने का मजा आता था। आनंद आता है कि 41 साल बाद भी ये परंपरा चलती आ रही है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि पुराने स्थल के साथ नए हॉल भी हमारे पास हैं, जिनका उद्घाटन पीएम मोदी ने पिछले साल किया था।
गोयल के मुताबिक, मई में हम एक और मेला जिसमें ज्यादा हम हमारे स्टार्टअप्स को, महिला उद्योजकों को, हमारे मध्यम वर्गीय, लघु और सूक्ष्म उद्योग को और अधिकांश व्यापार जगत से जुडी हुई संस्थाओं को जोड़कर क्या एक स्वदेशी मेला हो सकता है? आज देश की क्षमताएं इतनी विराट हो गई हैं कि हम सोच सकते हैं कि क्या ये सालाना मेला रहे या साल में दो बार करें।
Watch | Union Minister @PiyushGoyal addresses at the opening of India International Trade Fair at Pragati Maidan, N… t.co/Tocu8b4uvk
— ANI (@ANI) Nov 14, 2022
बकौल गोयल, "इस मेले की थीम Vocal For Local और Local Goes Global पर है। हो सकता है कि एक मेला हम सालाना आधार पर ऐसा बनाएं, जिसमें भारत की ताकत बड़े रूप में और उसको व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में ही अधिकांश सीमित रखें और इसमें हम सर्विस सेक्टर को भी जोड़ सकते हैं।"
उन्होंने आगे अपील की कि मेला स्थल में एक Crafts Museum है। चाहूंगा कि मीडिया के मित्र भी वहां जाएं। भारत के इतिहास, परंपरा और संस्कृति का इतना सुन्दर प्रदर्शन है कि वो देखने लायक है। अगर आप उसे देखते हैं तो मुझे लगता है कि आपको भारत का नया स्वरुप वहाँ देखने को मिलेगा।
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14-दिन तक (14-27 नवंबर 2022 तक नई दिल्ली में) चलेगा, जिसमें बाजार अवसंरचना संगठनों और उद्योग संगठनों की तरफ से बाजार विशेषज्ञों के टॉक शो, क्विज, स्किट और मपेट विजुअल शो के साथ निवेशक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
क्या है मेले की टाइमिंग, टिकट और अन्य जरूरी जानकारी? जानिए
ट्रेड फेयर का समयःसुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक।
मेले में इस बार क्या है खास?
- विदेशों के भी स्टॉल हैं, जहां इंडो-वेस्टर्न कल्चर का मेल देखने को मिला।
- 250 एक्जिबिशन हैं, जिनमें औरतों की अधिक भागीदारी। 151 स्टॉल्स महिलाओं के हैं।
- यूपी (काशी विश्वनाथ धाम पर थीम) और केरल का पवेलियन आकर्षण का केंद्र हैं।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने मेले के मद्देनजर यातायात परामर्श जारी किए। साथ ही उन सड़कों का भी उल्लेख किया, जहां भीड़भाड़ और यातायात संबंधी समस्या होने का अनुमान है।
परामर्श में कहा गया है कि मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर यातायात की समस्या हो सकती है। व्यापारी आगंतुकों के लिए 14 से 18 नवंबर तक मेले में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आम लोगों को 19 से 27 नवंबर तक मेले में जाने की अनुमति होगी।
