दिल्ली में शनिवार को बंद जैसे हालात! CP में नहीं खुलेंगे रेस्त्रां, दुकानें और ऑफिस; वर्चुअल तरीके से काम करेंगे कोर्ट

CJP Protest: सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते शनिवार को कनॉट प्लेस, न्यू लाजपत राय मार्केट, भागीरथ पैलेस में मौजूद बिजली मार्केट बंद रहेगी। इसको लेकर बकायदा एडवाइजरी जारी की गई है।

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को बंद जैसे हालात देखने को मिल सकते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कनॉट प्लेस, न्यू लाजपत राय मार्केट, भागीरथ पैलेस में मौजूद बिजली मार्केट इत्यादि को बंद रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, राउज एवेन्यू और पटियाला हाउस कोर्ट में वर्चुअल तरीके से काम करेंगे। इसको लेकर बकायदा एडवाइजरी जारी की गई हैं।

Delhi Security

दिल्ली में भारी सुरक्षाकर्मी तैनात

बंद रहेगा कनॉट प्लेस!

कनॉट प्लेस के दुकानदारों, कार्यालयों और रेस्त्रां संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने एक एडवाइजरी जारी कर सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों से एहतियात के तौर पर शनिवार को बंद रखने की अपील की है।

End of Feed