राज्यसभा में कौन कितना मजबूत? आज पेश होगा दिल्ली सेवा बिल, पार्टियों ने जारी किया व्हिप

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2023, 06:53 AM IST

Delhi Service Bill: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर सोमवार को राज्यसभा में मौजूद रहने के लिए कहा है। दिल्ली सेवा बिल यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 आज राज्य सभा में पेश होगा। आपको उच्च सदन में सांसदों का नंबर गेम समझना चाहिए।

Delhi vs Centre: दिल्ली से जुड़ा विधेयक राज्यसभा में पेश किए जाने की संभावना के बीच आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने व्हिप जारी कर अपने सभी सांसदों को सोमवार और मंगलवार को संसद के उच्च सदन में मौजूद रहने को कहा है। बता दें, विपक्षी दलों के वाकआउट के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 बृहस्पतिवार को लोकसभा से पारित हो गया था। अब आप ने व्हिप जारी कर अपने सभी राज्यसभा सदस्यों को सोमवार सुबह 11 बजे से सदन में मौजूद रहने को कहा है।

Delhi Service Bill

राज्यसभा में पेश होगा दिल्ली सेवा बिल।

कांग्रेस और आप ने जारी किया व्हिप

सोमवार को विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा. आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सदस्यों से 7 और 8 अगस्त को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने राज्यसभा में 4 अगस्त को व्हिप जारी किया था। राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के सांसदों से अनुरोध किया गया कि 7 अगस्त, 2023 को सुबह 11 बजे से सदन के स्थगन तक सदन में मौजूद रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।

End of Feed