ध्रुव राठी होंगे गिरफ्तार, साकेत कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया जारी

Dhruv Rathee News: ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। ध्रुव राठी के लगातार अदालत में पेश न होने के बाद साकेत कोर्ट ने यह सख्त रुख अपनाया है।

Dhruv Rathee News: आठ साल पुराने एक आपराधिक मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की साकेत अदालत ने अदालत के समक्ष पेश न होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है।

dhruv rathee

आपराधिक मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ीं (फोटो- X/Dhruv Rathee)

पेश न होने पर कोर्ट हुआ सख्त

ध्रुव राठी के लगातार अदालत में पेश न होने के बाद साकेत कोर्ट ने यह सख्त रुख अपनाया है। इससे पहले 17 अक्टूबर को भी अदालत ने इस मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। हालांकि, उस वारंट की तामील नहीं हो सकी थी, जिसके बाद अब गैर-जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया गया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए दिसंबर की तारीख तय की है।

End of Feed