Delhi Red Fort Blast: दिल्ली कार धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट, कल 122 सीटों पर होना है विधानसभा चुनाव

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला के पास हुए विस्फोट के बाद चुनावी माहौल वाले बिहार में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मंगलवार को बिहार के 122 सीटों पर चुनाव होना है।

delhi car blast news

दिल्ली कार धमाके को लेकर बिहार में हाई अलर्ट।(फोटो सोर्स: ANI)

सुरक्षा एजेंसियों को विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और चुनावी सभाओं में निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। इसके अलावा खुफिया विभाग को दिल्ली की घटना से जुड़े किसी भी संभावित कनेक्शन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

End of Feed