CJP के हिंसक प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 FIR दर्ज; 250 से ज्यादा वीडियो फुटेज की जांच जारी

CJP NEET Paper Leak Delhi Porest : राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हिंसक प्रदर्शन और हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। नई दिल्ली जिले के विभिन्न थानों में कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब 250 से ज्यादा सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगालकर उपद्रवियों की पहचान करने और साजिश की जांच में जुटी है।

CJP NEET Paper Leak Delhi Porest: राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली जिले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे और कानून-व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने अलग-अलग थानों में कुल 10 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की हैं। यह कार्रवाई सोमवार को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में हुए उग्र प्रदर्शन, पत्थरबाजी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने के आरोपों के तहत की गई है।

Delhi Police Registers 10 FIRs

CJP के हिंसक प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कानूनी कदम उठाया गया है। दर्ज मामलों में सबसे ज्यादा 4 एफआईआर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने में दर्ज हुई हैं, जबकि 3 मामले कनॉट प्लेस थाने में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा मंदिर मार्ग, बाराखंबा रोड और कर्तव्य पथ थानों में भी एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोमवार को प्रदर्शन (Jantar Mantar Protest) के दौरान चेतावनी दिए जाने के बावजूद भीड़ ने निषेधाज्ञा (धारा 144) का उल्लंघन किया और उग्र व आक्रामक रुख अपनाया।

End of Feed