MLA Poaching Allegation: अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, AAP विधायकों के खरीद-फरोख्त का है मामला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 2, 2024, 09:11 PM IST

​​पिछले हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने अपने सात विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश की है, साथ ही केजरीवाल सरकार को गिराने की धमकी भी दी है। Delhi crime branch cops at Kejriwal's house over his MLA poaching claims

Delhi Crime Branch Cops at Kejriwal's House: दिल्ली के सीएम और आप के मुखिया अब ईडी के बाद दिल्ली पुलिस की रडार पर आ गए हैं। शुक्रवार शाम दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची। क्राइम ब्रांच की टीम आम आदमी पार्टी द्वारा बीजेपी पर आप विधायकों को खरीदने की कोशिश (MLA Poaching Allegation on APP) के आरोप के सिलसिले में नोटिस देने पहुंचे थी।

kejriwal crime branch

केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

पुलिस ने मांगे सबूत

सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस ने सबूत देने को कहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि अपराध शाखा के अधिकारी बिना नोटिस सौंपे लौट गए।

End of Feed