आतंकवाद से साइबर क्राइम तक...देश की सुरक्षा पर कल से मंथन, अमित शाह की अध्यक्षता में होगी दो दिवसीय बड़ी बैठक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 और 25 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (NSS) सम्मेलन में शामिल होंगे। हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के 850 से अधिक सुरक्षा और पुलिस अधिकारी हिस्सा लेंगे।

देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 24 और 25 अगस्त को नई दिल्ली में 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (NSS) सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय महत्वपूर्ण सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष रूप से शिरकत करेंगे। यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड यानी प्रत्यक्ष और वर्चुअल दोनों माध्यमों से आयोजित किया जाएगा।

amit shah NSS Conference

9वीं राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति बैठक में अमित शाह की हुंकार

इस उच्चस्तरीय बैठक में देशभर की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस बलों के 850 से अधिक वरिष्ठ एवं युवा अधिकारी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों और उभरते खतरों पर बारीकी से चर्चा करना तथा उनका ठोस समाधान निकालना है। इसमें केंद्रीय गृह सचिव, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (Deputy NSA), सीएपीएफ (CAPF) और सीपीओ (CPO) के प्रमुखों के साथ-साथ सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक (DGP) शामिल हो रहे हैं।

End of Feed