Delhi NCR Rain: बदल गया दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज, आज से 3 दिन फिर झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi NCR Rain: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए 40-50 किमी की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इसका असर यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 14 मई तक रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सोमवार से से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा। इसकी वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi Rain

Delhi Rain: दिल्ली एनसीआर में सोमवार को झमाझम बारिश के आसार। ANI

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज देर रात मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है, जो झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

End of Feed