दमघोंटू हुई दिल्ली-NCR की हवा! आने लगे आंखों में जलन, गले में खांसी और सांस लेने में तकलीफ के केस

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 2, 2023, 10:58 PM IST

Air Pollution in Delhi-NCR: इस बीच, एक भारतीय अध्ययन से पता चला है कि वायु प्रदूषण के कारण टाइप-2 मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। ‘बीएमजे ओपन डायबिटीज रिसर्च एंड केयर’ जर्नल में प्रकाशित यह भारत में अपनी तरह का पहला अध्ययन है।

Air Pollution in Delhi-NCR: करवाचौथ के अगले रोज गुरुवार (दो नवंबर, 2023) को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (एनसीआर) में धुंध छाई रही। इन शहरों में इस दौरान वायु प्रदूषण के स्तर में इजाफा देखने को मिला, जबकि कई जगहों पर लोग आंखों में जलन, गले में खांसी और सांस लेने में तकलीफ से जुड़े केस से परेशान हुए। वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब दिल्ली-एनसीआर में इस तरह के केस ने लोगों को छकाया हो।

delhi ncr pollution

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार (दो नवंबर, 2023) को कुछ ही देर के लिए हल्की-फुल्की धूप देखने को मिली।

आंकड़ों के अनुसार, देश की राजधानी में 24 घंटों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 392 यानी 'बेहद खराब' श्रेणी में रहा। वायु गुणवत्ता के 37 निगरानी केंद्रों में से कम से कम 18 केंद्रों ने एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया। एक्यूआई मुंडका में 460, रोहिणी में 454, बवाना में 452 और आनंद विहार में 450 दर्ज हुआ।

End of Feed