दिल्ली

Delhi Schools Closed: दिल्ली बनी गैस चैंबर! प्रदूषण के चलते दिल्ली में सभी प्राइमरी स्कूल अगले 2 दिनों तक बंद

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 2, 2023, 09:38 PM IST

Schools Closed in Delhi Due to Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, राजधानी में अगले दो दिनों तक यानी 3 और 4 नबंवर को दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे।

Image

3 और 4 नबंवर को दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे

Schools Closed in Delhi: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, राजधानी में

अगले दो दिनों तक यानी 3 और 4 नबंवर को दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे।यानी पांचवी तक की क्लासेज बंद रहेंगी सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार ख़तरनाक हो रहा है, इसे देखते हुए GRAP-3 लागू किया गया है।

गौर हो कि GRAP-3 के तहत, CAQM की तरफ से NCR के राज्यों को सुझाव होता है कि प्राथमिक यानी पांचवीं तक की क्लासेज को बंद करें या हाइब्रिड मोड में चलाएं..

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पोस्ट किया, 'बढ़ते प्रदूषण स्तर के मद्देनजर, दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले 2 दिनों तक बंद रहेंगे।'

गौर हो कि केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता समिति ने दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी के निकट पहुंचने के मद्देनजर गैर-जरूरी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया, वहीं केंद्र सरकार की प्रदूषण नियंत्रण योजना के तीसरे चरण के तहत दिल्ली में हल्के वाणिज्यिक वाहनों, डीजल से चलने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया।

GRAP-3 के हिस्से के रूप में लागू होंगे ये उपाय

ये उपाय ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान के चरण III (GRAP-3) के हिस्से के रूप में लागू होंगे। दिल्ली में धुंध छाने और कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' स्तर को पार करने के बीच, केंद्रीय प्रदूषण पैनल ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गैर-जरूरी निर्माण गतिविधि और शहर में डीजल ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान के चरण III के हिस्से के रूप में कई अन्य उपाय भी लागू होंगे, जिसे राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण में वार्षिक वृद्धि से निपटने के लिए तैयार किया गया था।

यह निर्णय गुरुवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की एक उप-समिति द्वारा आयोजित बैठक में लिया गया, जिसे एनसीआर और इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण से निपटने के तरीके तैयार करने का काम सौंपा गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article