बीवी से हुआ झगड़ा तो गुस्से में दो साल के बेटे को पहले माले से दिया फेंका, शख्स ने फिर खुद भी लगा ली छलांग; केस

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 17, 2022, 03:57 PM IST

आरोपी की बीवी का आरोप है कि उनके बीच रिश्तों में तनाव था। यही वजह थी कि वह बेटे को लेकर पति से अलग रह रही थी। पति शाम करीब सात बजे नशे की हालत में उसके घर पहुंचा और लड़ने-झगड़ने लगा था।

देश की राजधानी दिल्ली में पत्नी से झगड़ा होने के बाद एक व्यक्ति ने पहले अपने दो साल के बेटे को पहली मंजिल की छत से फेंका और फिर खुद भी कूद गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है, जबकि पुलिस आईपीसी की संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी है। यह पूरा मामला दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके का है। वहां 30 साल के मान सिंह का पत्नी से झगड़ा हुआ था। बाद में उसने शराब के नशे में दो साल के बेटे को इमारत की पहली मंजिल की छत से कथित तौर पर फेंक दिया। यही नहीं, वह इसके बाद खुद भी कूद गया।

delhi crime news

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

शनिवार (17 दिसंबर, 2022) को पुलिस ने यह जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। उनके मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई थी। सिंह की पत्नी पूजा का आरोप है कि दंपति के बीच तनावपूर्ण संबंध थे। वह बेटे के साथ अलग रह रही थी। पति शाम करीब सात बजे नशे की हालत में उसके आवास पर आया और उसके साथ झगड़ा करने लगा था।

End of Feed