Delhi Liquor Scam: ED के रिमांड नोट में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को बताया 'मास्टरमाइंड'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 22, 2024, 08:03 PM IST

Delhi Liquor Scam Case Update: ED ने रिमांड नोट में लिखा है की एक्साइज पालिसी बनाने में केजरीवाल की अहम भूमिका है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जांच में कई बातें सामने आ रही हैं
  2. ED ने रिमांड नोट में लिखा है की एक्साइज पालिसी बनाने में केजरीवाल की अहम भूमिका
  3. जो पैसा आया उस पैसे को गोआ चुनाव में लगाया गया

Delhi Liquor Scam Case Update: दिल्ली के आबकारी नीति (delhi liquor scam) से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जांच में कई बातें सामने आ रही हैं। ED ने रिमांड नोट में लिखा है की एक्साइज पालिसी बनाने में केजरीवाल की अहम भूमिका है और जो पैसा आया उस पैसे को गोवा चुनाव में लगाया गया।

Delhi Liquor Scam Case Kejriwal the Mastermind

ED का कहना है 'एक्साइज पालिसी बनाने में केजरीवाल की अहम भूमिका'

विजय नायर और मनीष सिसोदिया के साथ मिल कर साउथ लॉबी से पैसा लिया गया। सी अरविंद जो मनीष सिसोदिया के सचिव थे, उन्होंने अपने बयान में बताया की मार्च 2021 में मनीष सिसोदिया ने सी अरविंद को केजरीवाल के घर पर बुलाया और 30 पेज का GOM ड्राफ्ट दिया। उस समय सतेंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल वहीं मौजूद थे।

End of Feed