Operation Sheeshmahal: बोले दिल्ली के एलजी- राज निवास सबके लिए है खुला, कोई भी आकर देख सकता है

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 30, 2023, 07:02 PM IST

Operation Sheeshmahal: दिल्ली में केजरीवाल के आवास को लेकर बवाल जारी है। ऑपरेशन शीशमहल में खुलासा हुआ है कि केजरीवाल के शीशमहल के रिनोवेशन पर 45 करोड़ खर्च किए हैं। मकराना की जगह वियतनाम का मार्बल लगाया गया है। पर्दों पर लाखों खर्च किए गए हैं। बाथरूम पर भी लाखों का खर्च हुए है।

Operation Sheeshmahal: टाइम्स नाउ नवभारत के ऑपरेशन शीश महल में हुए खुलासे को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सवालों के घेरे में हैं। देश भर में उनके बंगले को लेकर चर्चा हो रही है, जिसके रिनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

क्या कहा एलजी ने

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि उपराज्यपाल निवास सभी के लिए खुला है कोई भी आकर देख सकता है। दरअसल कहा जा रहा था कि राज निवास के रिनोवेशन पर 15 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस पर दिल्ली के एलजी ने कहा- "बिलकुल गलत है, इतना जरूर कहना चाहूंगा कि राजनिवास खुला हुआ है पब्लिक के लिए, जब कभी भी कोई भी व्यक्ति आकर देखना चाहता है कि वहां क्या हुआ है, कितना खर्च हुआ है। ओपेन है।"

End of Feed