लक्ष्मी योजना’ का काउंटडाउन शुरू, 27 अगस्त को पेंशन लेटर; 1 सितंबर से पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में

दिल्ली सरकार की ‘लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को जल्द ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इस बाबत सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। पात्र महिलाओं को 27 अगस्त को पेंशन लेटर दिए जाएंगे। वहीं एक सितंबर से लाभराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाने लगेगी।

दिल्ली सरकार की ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को अब जल्द पेंशन का लाभ मिलना शुरू होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि 27 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां पात्र महिलाओं को पेंशन के आधिकारिक पत्र सौंपे जाएंगे। वहीं, 1 सितंबर से पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

delhi laxmi yojana

दिल्ली लक्ष्मी योजना।

योजना को लेकर दिल्ली की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार के मुताबिक, योजना शुरू होने के महज 18 दिनों में करीब 8 लाख महिलाओं ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 5 लाख से अधिक आवेदन अंतिम रूप से जमा हो चुके हैं।

End of Feed