जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं देने पर दिल्ली पुलिस को HC की फटकार, पूछा- पूरी तरह रोक कैसे लगा सकते हैं?

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर आरक्षण नीतियों और यूजीसी के 2026 के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन पर रोक लगाने पर पुलिस को फटकार लगाई।

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर आरक्षण नीतियों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 2026 के उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता बढ़ाने वाले नियमों के खिलाफ प्रदर्शन की इजाजत नहीं देने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से सवाल किया है। कोर्ट ने पूछा कि प्रदर्शन की इजाजत पूरी तरह खारिज करने के बजाय उस पर शर्तें क्यों नहीं लगाई गईं।

Delhi High Court (2)

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं देने पर दिल्ली पुलिस को HC की फटकार (फाइल फोटो- PTI)

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने दिल्ली पुलिस के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, “आपने इसे खारिज कर दिया? क्यों? क्या इस तरह का आदेश पारित किया जा सकता है? सिर्फ इसलिए कि आपको आशंका है कि कुछ लोग आ सकते हैं?”

End of Feed