शराब नीति केस में केजरीवाल, सिसोदिया को दिल्ली हाईकोर्ट का नया नोटिस, CBI की अर्जी पर सुनवाई टली

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को आरोपमुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली CBI की याचिका पर सुनवाई फिलहाल टाल दी है।

Liquor Policy Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को आरोपमुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली CBI की याचिका पर सुनवाई फिलहाल टाल दी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने तीनों नेताओं को नया नोटिस जारी किया। जस्टिस मनोज जैन की बेंच के सामने हुई सुनवाई में केजरीवाल, सिसोदिया और दुर्गेश पाठक की ओर से कोई भी पेश नहीं हुआ।

शराब नीति केस में केजरीवाल, सिसोदिया को दिल्ली हाईकोर्ट का नया नोटिस, CBI की अर्जी पर सुनवाई टली

शराब नीति केस में केजरीवाल, सिसोदिया को दिल्ली हाईकोर्ट का नया नोटिस, CBI की अर्जी पर सुनवाई टली

कोर्ट ने कहा कि पिछली तारीखों पर भी इन नेताओं की ओर से उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई थी। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि 'जब वे यहां आएंगे, तभी यह स्पष्ट होगा कि उन्हें अब आवंटित की गई बेंच पर कोई आपत्ति है या नहीं।'

End of Feed