दिल्ली-दरभंगा स्पाइसजेट विमान में एक घंटे खराब रहा AC, यात्री हुए हलकान, बिगड़ी तबियत

दिल्ली-दरभंगा स्पाइसजेट विमान में एक घंटे तक AC खराब रहा। आप भी इस वीडियो में दे सकते हैं कि यात्रियों को कैी मुश्किल का सामना करना पड़ा ।

Delhi-Darbhanga SpiceJet: दिल्ली से दरभंगा (एसजी 486) की यात्रा करने वाले स्पाइसजेट के यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच एक और मुश्किल का सामना करना पड़ा। प्रचंड गर्मी के बीच यात्रियों को विमान में एक घंटे से अधिक समय तक बिना एयर कंडीशनिंग (एसी) के विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा। इससे कई लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। इस दौरान लोग विमान के अंदर पसीना पोंछते नजर आए। यात्री किसी कागज या कपड़े से खुद को हवा दे रहे थे। करीब एक घंटे तक विमान में ऐसा ही नजारा रहा। आप भी इस वीडियो में दे सकते हैं कि यात्रियों को कैी मुश्किल का सामना करना पड़ा ।

Spicejet

स्पाइसजेट विमान में खराब हुआ एसी

स्पाइसजेट की सफाई

वहीं, स्पाइसजेट ने इसे लेकर अपना पक्ष रखा है। स्पाइसजेट प्रवक्ता ने कहा, 19 जून को दिल्ली से दरभंगा के लिए स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 476, जो सुबह 11 बजे प्रस्थान करने वाली थी, बिना किसी देरी के समय पर रवाना हुई। उड़ान के दौरान एयर कंडीशनिंग सामान्य रूप से काम कर रही थी, जिसे दरभंगा पहुंचने पर सत्यापित और जांचा गया था। दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान अत्याधिक गर्मी की स्थिति और विमान के दोनों दरवाजे खुले होने के कारण एयर कंडीशनिंग में शुरुआत में थोड़ी दिक्कत आई, क्योंकि बोर्डिंग एयरोब्रिज के माध्यम से नहीं थी। बोर्डिंग पूरी होने के बाद दरवाजे तुरंत बंद कर दिए गए, और उसके बाद कूलिंग सामान्य रूप से काम करने लगी।

End of Feed