Defamation Case: केजरीवाल 7 जून को मानहानि मामले की सुनवाई में उपस्थित नहीं होंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 7, 2023, 12:03 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में उनके 'व्यंग्यात्मक' और 'अपमानजनक' बयानों को लेकर गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर मानहानि के मामले में आप के दोनों नेताओं को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने सात जून को तलब किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह बुधवार को यहां एक अदालत में आपराधिक मानहानि के मामले की सुनवाई में उपस्थित नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता ने यह जानकारी दी। आप की गुजरात इकाई के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख प्रणव ठक्कर ने कहा कि दोनों नेता बुधवार को अदालत में पेश नहीं होंगे, लेकिन मामले से संबंधित दस्तावेजों की प्रतियों के लिए आवेदन दायर करेंगे।

अदालत ने सबसे पहले केजरीवाल और सिंह को 15 अप्रैल को समन जारी किया था और उन्हें 23 मई को पेश होने को कहा था। बाद में, इसने नया समन जारी करते हुए दोनों से सात जून को पेश होने को कहा।

End of Feed