दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। 'महाठग' सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है। सुकेश और बीजेपी एक ही तरह की भाषा बोल रहे हैं।
प्रेस कांफ्रेंस करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने सुकेश के आरोपों पर कहा कि जिस तरह से वो कहानियां सुना रहा है, पीएम मोदी को उसे अपने रोड शो में ले जाना चाहिए। ताकि भीड़ आ सके। दिल्ली के सीएम ने कहा- "BJP की भाषा सीख रहा है सुकेश चंद्रशेखर, BJP को उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहिए। मोदी जी की सभाओं में भीड़ नहीं आ रही है, वडोदरा के रोड शो में 700 लोग थे, उसे मोदी जी के साथ खड़ा कर देना चाहिए। उसकी ठगी की मनोहर कहानियां सुनने के लिए ही भीड़ आ जाएगी।"
BJP की भाषा सीख रहा है Sukesh Chandrashekhar, BJP को उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहिएModi जी की सभाओं में भीड़ न… t.co/4B6iV8plAZ
— ANI (@ANI) Nov 12, 2022
सीबीआई और ईडी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा- "पीएमओ फिल्में प्रोड्यूस करता है और ED-CBI के डायरेक्टर फिल्म को डायरेक्ट करते हैं। CBI-ED में Script लिखी जाती है, भ्रष्टाचार किया है तो जेल में डालो, स्टोरी प्लांट कराना बंद करो, कहानियां बुननी बंद करो। अब बॉलीवुड से ज़्यादा अच्छी कहानियां CBI-ED से लिखवा रहे हैं ये।"
सुकेश चंद्रशेखर के लाई डिटेक्टर टेस्ट वाली चुनौती पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी भी यही मांग करती है और सुकेश भी। दोनों एक ही भाषा बोले रहे हैं। अब सुकेश बीजेपी में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उसे तो बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए।
