Delhi News: क्राइम ब्रांच की रडार पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल और आतिशी, बढ़ सकती है मुश्किल, जानें पूरा विवाद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 11:43 AM IST

Delhi News Today: सीएम अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है। जांच-पड़ताल के लिए क्राइम ब्रांच दोनों को कभी भी नोटिस देने आ सकती है। विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप के बाद बीजेपी नेताओं की मांग पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। Delhi News Arvind kejriwal in Hindi

Delhi CM Crime Branch Notice Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और दिल्ली की मंत्री आतिशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन जॉइन करने के लिए नोटिस देने कभी भी आ सकती है। बता दें, आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर 7 विधायकों को 25-25 करोड़ में खरीदने का आरोप लगाया था। इसी मामले में दिल्ली की मंत्री आतिशी को भी जांच में शामिल होने का नोटिस दिया जाएगा।

CM Kejriwal And Atishi In Trouble

केजरीवाल और आतिशी का क्या होगा?

भाजपा पर लगाया था आरोप, जानें पूरा विवाद

आतिशी ने ही बीते सोमवार को मीडिया के सामने बयान देकर भाजपा पर आरोप लगाया था और कहा था कि समय आने पर सबूत भी देंगे। आतिशी ने इस पूरे मामले को ऑपेरशन लोटस 2.0 का नाम दिया था। दरअसल इससे पहले भी बीजेपी पर आम आदमी पार्टी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगा चुकी है। गौरतलब है कि इस बाबत आम आदमी पार्टी ने बीजेपी नेता शेर सिंह डागर का एक स्टिंग भी जारी किया था। इसके बाद बीजेपी ने शेर सिंह डागर को पार्टी से निकाल दिया था।

End of Feed