'किसी के रोके नहीं रुकेगा, अब दिल्ली में देश जुटेगा...', CJP आंदोलन को अखिलेश यादव का समर्थन, BJP सरकार को दी ये चेतावनी

दिल्ली में एसआईआर और कथित 'वोट चोरी' के विरोध में सीजेपी और इंडी गठबंधन के प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोकने की कोशिश की, तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा। वहीं, विपक्ष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर रोक और पेपर बैलेट की वापसी समेत चार प्रमुख मांगें रखी हैं।

Delhi CJP Protest: एसआईआर और कथित 'वोट चोरी' के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ‘INDIA’ गठबंधन के आज जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है।

akhilesh yadav (9)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का समर्थन किया। PTI

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी के बॉर्डर और प्रमुख प्रवेश व निकास मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि, इसके बावजूद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।

End of Feed