केजरीवाल सरकार को फिर झटका, मुख्य सचिव नरेश कुमार के सेवा विस्तार को SC की मंजूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2023, 06:52 PM IST

Delhi Chief Secretary: सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार का सेवा विस्तार 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें, नरेश कुमार 30 नवंबर (गुरुवार) को रिटायर होने वाले थे।

Delhi Chief Secretary: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को एक बार फिर झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्य सचिव का सेवा विस्तार 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें, नरेश कुमार 30 नवंबर (गुरुवार) को रिटायर होने वाले थे।

Delhi Chief Secretary Naresh Kumar tenure extend

दिल्ली के मुख्य सचिव का कार्यकाल बढ़ा

दरअसल, दिल्ली में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। दिल्ली सरकार ने अपील की थी कि बिना उसकी सहमति के दिल्ली में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति न की जाए और न ही वर्तमान चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार को सेवा विस्तार दिया जाए। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था।

End of Feed