2 घंटे तक हवा में मंडराता रहा एयर इंडिया का विमान, सांसद का दावा- पहुंच गए थे त्रासदी के करीब, AI का आया ये जवाब

एयर इंडिया ने दावा किया, चेन्नई हवाई अड्डे पर पहली बार उतरने के प्रयास के दौरान चेन्नई एटीसी द्वारा गो-अराउंड का निर्देश दिया गया था, न कि रनवे पर किसी अन्य विमान की मौजूदगी के कारण...हमारे पायलट ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं....

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के.सी. वेणुगोपाल ने रविवार रात दावा किया कि उन्हें और कई अन्य सांसदों को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली ले जा रहा एयर इंडिया का विमान भयावह त्रासदी के बेहद करीब पहुंच गया था। वहीं, एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI2455 को रविवार शाम तकनीकी खराबी के कारण चेन्नई डायवर्ट कर दिया गया। वेणुगोपाल ने एक्स पर कहा, त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI2455, जिसमें मैं, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे आज भयावह त्रासदी के बेहद करीब पहुंच गई।

Air India Venugopal

एयर इंडिया विमान में आई तकनीकी दिक्कत (PTI)

विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया

उन्होंने कहा, देरी से शुरू हुई उड़ान एक कष्टदायक यात्रा में बदल गई। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हमें अभूतपूर्व दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे बाद कैप्टन ने उड़ान सिग्नल में खराबी की घोषणा की और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया। लगभग दो घंटे तक हम उतरने की मंजूरी का इंतजार करते हुए हवाई अड्डे के चक्कर लगाते रहे, जब तक कि हमारी पहली कोशिश के दौरान एक दिल दहलाने वाला पल नहीं आ गया- बताया गया कि उसी रनवे पर एक और विमान था। उस क्षण, कैप्टन के तुरंत रुकने के फैसले ने विमान में सवार सभी लोगों की जान बचा ली। दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतर गया।

End of Feed