Varanasi:अचानक बिगड़ी यात्री की तबियत, दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे विमान की हुई वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 11, 2022, 10:07 PM IST

दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान की शुक्रवार शाम को वाराणसी में इमरेंसी लैंडिग करानी पड़ी। दरअसल विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ खराब हो गई जिसके बाद यात्री को वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल्ली (Delhi) से भुवनेश्वर जा रहे विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines) विमान की वाराणसी (Varanasi) में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। दरअसल विमान में सवार एक यात्री की तबियत (कार्डियक अरेस्ट) खराब हो गई जिसके बाद शाम सात बजकर 40 मिनट पर विमान संख्या यूके 781 की आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing)करने का फैसला किया गया। जिस समय वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर यह लैंडिंग की गई उस समय विमान में कुल 156 यात्री सवार थे और जिस यात्री की तबियत खराब हुई उसका नाम डीडी मेहर बताया जा रहा है।

Flights

प्रतीकात्मक तस्वीर

वाराणसी में हुई लैंडिंग

खबर के मुताबिक, यात्री को विमान में ही पहले प्राथमिक उपचार (Treatment) दिया गया लेकिन तबियत में सुधार नहीं होने के बाद पायलट ने वाराणसी एयरपोर्ट के ATC से संपर्क किया। इसके बाद अनुमति मिलते ही विमान को वाराणसी एयरपोर्ट (Airport) पर लैंडिंग कराई गई। इसके बाद यात्री को तुरंत एंबुलेंस से सातो महुआ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं यात्री को लैंड कराने के बाद विमान वापस भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ।

End of Feed