Delhi-NCR वालों को बड़ी राहतः दो महीने बाद फिर खुलने को तैयार Ashram Flyover, समझें- आपको कैसे और कितना होगा लाभ

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 6, 2023, 08:59 AM IST

Ashram Flyover Latest Update in Hindi: साल 2020 के जून महीने में इस फ्लाईओवर के निर्माण का काम शुरू हुआ था। वैसे, दिल्ली पुलिस की ओर से इस फ्लाईओवर के फिर से खुलने के मद्देनजर एक एडवाइजरी जारी की गई, जिसमें सलाह दी गई।

Ashram Flyover Latest Update in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (छह मार्च, 2023) को आश्रम फ्लाईओवर खुलने के लिए तैयार है। लगभग दो महीने तक बंद रहने के बाद आज इसका उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सुबह ठीक 11 बजे दिल्ली सीएम इसका उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद शाम छह बजे से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

ashram flyover delhi

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

आश्रम फ्लाईओवर बन कर तैयार होने के बाद डीएनडी (दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट) के रास्ते दिल्ली की तरफ जाने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग घंटों ट्रैफिक जाम में अपना समय खपाते थे। वैसे सोमवार शाम छह बजे से नोएडा-गाजियाबाद से आने वाले लोग जो डीएनडी के रास्ते दिल्ली जाते थे, उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

End of Feed