चीनी घुसपैठ को रोकने में सेना तत्पर, लोकसभा में रक्षा मंत्री का बयान

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 13, 2022, 12:21 PM IST

तवांग मुद्दे पर विपक्ष की तरफ से संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन ने घुसपैठ की कोशिश की। लेकिन भारतीय फौज ने नाकाम कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार बताए कि सच क्या है
  • रक्षा मंत्री का लोकसभा में जवाब
  • तवांग मुद्दे पर हंगामा

तवांग में चीनी घुसपैठ पर लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि झड़प में दोनों तरफ के जवान घायल हुए। घुसपैठ की कोशिश में पीएलए के जवानों ने हाथपाई की। हमारा कोई जवान घायल नहीं हुआ और पीएलए को खदेड़ दिया।,12 दिसंबर को भारत और चीन के बीच फ्लैग मीटिंग हुई और शांति बनाए जाने पर सहमति बनी।भारत ने कूटनीतिक स्तर पर मामले को उठाया,चीन के किसी भी प्रयास को रोकने में सेना तत्पर है।जवानों ने चीनी घुसपैठ का मजबूती से सामना किया। उन्होंने कहा कि भारतीय फौज किसी भी नापाक मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। चीन से लगी सीमा पर लगातार निगरानी जारी है। भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई आंख उठाकर देख नहीं सकता है।

rajnath singh parliament

तवांग मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जवाब

सदन में विपक्ष भड़का

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चीन ने भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की है। सीमा पर चीन अपनी ताकत बढ़ा रहा है। एलएसी पर चीन बिना रोकटोक निर्माण कार्य कर रहा है। लद्दाख के गोगरा और हॉट स्प्रिंग में भी चीन की तरफ से घुसपैठ की थी। लेकिन सरकार की तरफ से जवाब आया कि किसी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है। चीन बार बार समझौते को तोड़ रहा है। इन सबके बीच तवांग के मुद्दे पर लोकसभी का कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।इन सबके बीच संसद के दोनों सदनों में इस विषय पर चर्चा और जवाब की मांग विपक्ष पीएम और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कर रहा है। तवांग के मुद्दे पर रक्षा मंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में 12.30 बजे जवाब देंगे।

End of Feed