Naval Commanders Conference: समुद्र के बीचो-बीच INS विक्रांत पर शुरू हुई नौसेना कमांडर्स की बैठक, रक्षा मंत्री ने लिया जायजा

  • Authored by: शिवानी शर्मा
  • Updated Mar 6, 2023, 09:06 PM IST

Naval Commanders Conference on INS Vikrant: समुद्र के बीचो-बीच शुरू हुई नौसेना के कमांडर्स की बैठक, भारत के पहले स्वदेशी एयर क्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना की तैयारियों का जायजा लिया।

Naval Commanders Conference News: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, और अन्य शीर्ष अधिकारी गोवा में विमान वाहक पोत में सवार हुए। पांच दिवसीय सम्मेलन का सिर्फ पहला दिन समुद्र में रहेगा। सम्मेलन में होने वाली चर्चाओं में संचालन, युद्ध की तैयारी, रसद, प्रशिक्षण, मानव संसाधन विकास, संयुक्तता और स्वदेशीकरण से संबंधित मुद्दों को शामिल किया जाएगा। हिंद महासागर क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाने में जुटे चीन के लिए यह बैठक चिंता का सबब बन सकती है। युद्धपोतों पर ऐसे शीर्ष सम्मेलन बिरले ही होते हैं।

Naval Commanders Conference

आईएनएस विक्रांत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना की तैयारियों का जायजा लिया

दिसंबर 2015 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि तट से दूर भारत के अन्य विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। नेवल कमांडरों के कान्फ्रेंस को विमान वाहक आईएनएस विक्रांत पर इसके कमिशन होने के छह महीने बाद आयोजित किया जा रहा है।

End of Feed