Brahmos: नेवी की ताकत देख थर्राएगा दुश्मन, मिलेंगी 200 ब्रह्मोस मिसाइलें, 15 हजार करोड़ की मेगा डील

  • Written by: शिवानी शर्माEdited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 13, 2023, 01:10 PM IST

10 फ्रंटलाइन युद्धपोत पहले से ही रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस हैं, जबकि अन्य पांच युद्धपोतों पर इसके वर्टिकल लॉन्च सिस्टम भी स्थापित किए गए हैं।

Brahmos for India Navy: ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के लिए एक और मेगा डील में रक्षा मंत्रालय अब फ्रंटलाइन नेवी युद्धपोतों के लिए ऐसी 200 से अधिक मिसाइलों की खरीद को अंतिम रूप दे रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) द्वारा मिसाइलों और संबंधित उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव पर जल्द ही विचार किया जाएगा। इसे अंतिम मंजूरी के लिए पीएम के नेतृत्व वाली सुरक्षा संबंधी कैबिनेट कमेटी के पास भेजा जाएगा। इस सौदे के 15,000 करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है। ये मिसाइल चार प्रोजेक्ट-15बी डिस्ट्रॉयर के साथ-साथ सात प्रोजेक्ट-17ए फ्रिगेट के लिए भी होंगे।

Brahmos_indian Navy

नेवी को मिलेंगी 200 ब्रह्मोस मिसाइलें (Credit: Indian Navy)

10 फ्रंटलाइन युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस

10 फ्रंटलाइन युद्धपोत पहले से ही रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस हैं, जबकि अन्य पांच युद्धपोतों पर इसके वर्टिकल लॉन्च सिस्टम भी स्थापित किए गए हैं। नौसेना ने 5 मार्च को अरब सागर में एक युद्धपोत से डीआरडीओ द्वारा डिजाइन किए गए एक स्वदेशी सीकर और बूस्टर के साथ ब्रह्मोस का परीक्षण किया था। भारत में ब्रह्मोस के अलग-अलग वर्जन को सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों के लिए ही डिप्लॉयड किया है, और अब भारत कई देशों के लिए ब्रह्मोस तैयार कर रहा है।

End of Feed