रक्षा मंत्रालय ने 79,000 करोड़ रुपये की हथियार खरीद को दी मंजूरी, जानिए सेना के लिए खरीदे जाएंगे कौन-कौन से घातक हथियार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में इन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद खरीद पर यह दूसरा बड़ा फैसला है। 5 अगस्त को 67,000 करोड़ रुपये की खरीद परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी।

Proposals To Procure Weapons And Military Hardware: भारत ने गुरुवार को सेना की युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए नाग मिसाइलों, उभयचर युद्धपोतों (amphibious warfare) और इलेक्ट्रॉनिक खुफिया एवं निगरानी प्रणालियों सहित 79,000 करोड़ रुपये के हथियार और सैन्य हार्डवेयर की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में इन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद खरीद पर यह दूसरा बड़ा फैसला है। 5 अगस्त को 67,000 करोड़ रुपये की खरीद परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी।

Indian army

रक्षा मंत्रालय ने दी 79 हजार करोड़ के हथियार खरीद को मंजूरी (PTI)

कौन-कौन से हथियार खरीदे जाएंगे?

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीएसी ने लगभग 79,000 करोड़ रुपये की कुल लागत के विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी। भारतीय नौसेना के लिए लैंडिंग प्लेटफॉर्मर्म डॉक्स (LPDs), 30-एमएम नेवल सरफेस गन (NSG), एडवांस्ड लाइटवेट टॉरपीडो (ALWT), इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इंफ्रा-रेड सर्च एंड ट्रैक सिस्टम और 76-एमएम सुपर रैपिड गन माउंट के लिए स्मार्ट गोला-बारूद की खरीद को मंजूरी दी गई। मंत्रालय ने कहा कि एलपीडी की खरीद से नौसेना को थलसेना और वायुसेना के साथ जल-थलचर अभियानों में मदद मिलेगी।

End of Feed