अपने रूसी समकक्ष के साथ बैठक करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एजेंडे में S-400 सहित रक्षा सहयोग के कई मुद्दे

रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कुछ बड़े रक्षा समझौते हो सकते हैं और रक्षा सहयोग नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। पुतिन के साथ रूस के रक्षा मंत्री एंद्रेई बेलोउसोव भी भारत आ रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्री की गुरुवार शाम पांच बजे अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ बैठक होगी। इस बैठक में रक्षा सहयोग एवं समझौते के बारे में अहम निर्णय हो सकते हैं।

Andrei Belousov : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिनों की यात्रा पर चार दिसंबर को दिल्ली पहुंच रहे हैं। पुतिन की इस भारत यात्रा पर दुनिया भर की नजरें लगी हैं। रूसी राष्ट्रपति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिष्टमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता होनी है। रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कुछ बड़े रक्षा समझौते हो सकते हैं और रक्षा सहयोग नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। पुतिन के साथ रूस के रक्षा मंत्री एंद्रेई बेलौसोव भी भारत आ रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्री की गुरुवार शाम पांच बजे अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ बैठक होगी। इस बैठक में रक्षा सहयोग एवं समझौते के बारे में अहम निर्णय हो सकते हैं।

rajnath singh

भारत और रूस के बीच हो सकते हैं रक्षा समझौते। तस्वीर-AP/PTI

बृहस्पतिवार को होने वाली वार्ता में एस-400 मिसाइल प्रणाली की खरीद, सुखोई 30 लड़ाकू विमानों के उन्नयन और रूस से अन्य महत्वपूर्ण सैन्य साजो सामान खरीदने में भारत की रुचि एजेंडे में रहेगी। शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने बताया कि समग्र ध्यान दोनों देशों के बीच पहले से ही घनिष्ठ रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और विस्तारित करने पर होगा, जिसमें रूस से भारत को सैन्य साजो सामान की शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बेलौसोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। राजनाथ सिंह और आंद्रे बैलोसोव के बीच यह वार्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुतिन के बीच शिखर बैठक से एक दिन पहले होगी।

End of Feed