Faizabad Cantt Now Ayodhya Cantt: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद कैंट (Faizabad Cantt) का नाम बदलकर अयोध्या कैंट (Ayodhya Cantt) करने को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। दशहरा समारोह से पहले इस छावनी का नाम बदला गया है।एक सूत्र ने बताया, 'फैजाबाद कैंट अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा।'
जनता ने छावनी परिषद फैजाबाद का नाम भी अयोध्या किए की मांग की थी
सांसद लल्लू सिंह ने इसके लिए कोशिश की थी, बताते हैं कि इसको लेकर सांसद ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया था, जिसे रक्षामंत्री ने मान लिया है।अब छावनी परिषद कार्यालय फैजाबाद के बजाय अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। रक्षामंत्री ने विजयदशमी पर्व की पूर्व संध्या पर यहां के लोगों को सौगात दे दी।
Correction | Defence minister Rajnath Singh approves the proposal to change the name of Faizabad Cantt to Ayodhya C… t.co/RJo5RZgV3r
— ANI (@ANI) Oct 4, 2022
उन्होंने बताया कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होने के बाद जनता ने छावनी परिषद फैजाबाद का नाम भी अयोध्या किए की मांग की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलहाल उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वह मंगलवार शाम को देहरादून में सैनिकों के साथ 'बड़ा खाना' खायेंगे। बुधवार को वह विजयदशमी के मौके पर चमोली में 'शस्त्र पूजा' करेंगे। वह औली और माना में सैनिकों के साथ दशहरा मनाएंगे एवं बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे।
