4500 एकड़ में बनने वाला डीसा एयरबेस भारत के लिए इस वजह से है खास

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 12:50 PM IST

गांधीनगर डिफेंस एक्स्पो में पीएम नरेंद्र मोदी ने डीसा एयरबेस बनाए जाने का ऐलान किया। गुजरात के बनासकांठा में बनने वाला यह एयरबेस पाकिस्तान के संदर्भ में भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है इसे समझने की आवश्यकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बनासकांठा जिले में है डीसा
  • वर्तमान में 1 हजार मीटर का रनवे
  • 4500 एकड़ में बनेगा एयरबेस

गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्स्पो के उद्घाटन भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सशक्त देश ही दुनिया के पटल पर अपनी मौजूदगी को दमदार तरीके से दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें अपनी पेशेवर क्षमता को बढ़ाने के साथ साथ उच्च किस्म के साजो सामान पर भी जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय फौज से जब भी जरूरत पड़ी या देश पर संकट आया अपनी उपयोगिता को साबित किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक नए एयरबेस को बनाए जाने का ऐलान किया जो गुजरात के बनासकांठा जिले में डीसा में होगा। अब सवाल यह है कि जब गुजरात में पहले से ही भुज में एयरबेस मौजूद है तो डीसा की जरूरत क्यों आन पड़ी। डीसा के जरिए भारत आखिर क्या संदेश देना चाहता है। हर एक पहलू को हम यहां विस्तार से बताएंगे।

गुजरात के बनासकांठा में बनेगा डीसा एयरबेस

End of Feed