'भविष्य के युद्धों में जीत के लिए जरूरी होगा सभी बलों का संयुक्त जवाब', CDS अनिल चौहान का बड़ा बयान

चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ ( सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने भविष्य के युद्धों पर बड़ी बात कही है। सीडीएस ने कहा कि भविष्य के युद्ध में सैन्य सेवाओं की सीमा धूमिल पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य के युद्धों में जीत हासिल करने के लिए सभी बलों की एक निर्णायक संयुक्त जवाब की जरूरत होगी।

CDS Anil Chauhan: चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने भविष्य के युद्धों पर बड़ी बात कही है। सीडीएस ने कहा कि भविष्य के युद्ध में सैन्य सेवाओं की सीमा धूमिल पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य के युद्धों में जीत हासिल करने के लिए सभी बलों की एक निर्णायक संयुक्त जवाब तैयार करने की जरूरत होगी। जनरल अनिल चौहान, 26 अगस्त को मध्य प्रदेश के डॉ. अंबेडकर नगर स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में 'युद्ध पर प्रौद्योगिकी का प्रभाव' विषय पर युद्ध, युद्धकला और युद्ध संचालन पर अपनी तरह के पहले त्रि-सेवा सेमिनार, ‘रण संवाद’ को संबोधित कर रहे थे।

cds anil chauhan

भविष्य के युद्धों के बारे में सीडीएस अनिल चौहान ने कही बड़ी बात। तस्वीर-PIB

'ढाल और तलवार' दोनों का काम करेगा 'सुदर्शन चक्र'

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और एकीकृत लॉजिस्टिक्स को आगामी युद्धों में विजयी होने की कुंजी बताते हुए सीडीएस ने दोहराया कि 'संयुक्तता' भारत के परिवर्तन का आधार है। उन्होंने संयुक्त प्रशिक्षण को संस्थागत बनाने और परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर और क्वांटम जैसी निरंतर विकसित हो रही तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। एक मजबूत नागरिक-सैन्य एकीकरण के लिए उन्होंने सुदर्शन चक्र (भारत का अपना लौह गुंबद) विकसित करने के महत्व और प्रतिबद्धता पर बल दिया जो 'ढाल और तलवार' दोनों का काम करेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य के युद्धों में विजय प्राप्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में क्षमताओं का विकास आवश्यक है।

End of Feed