घर, सामान के बाद बेच दी किडनी, किसान का दावा- साहूकार ने 1 लाख को बना दिया 74 लाख रुपये का कर्ज; क्या है महाराष्ट्र का ये मामला?

Maharashtra Farmer News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में कर्ज के दबाव में एक किसान को साहूकारों ने किडनी बेचने पर मजबूर कर दिया। खेती और डेयरी में नुकसान के बाद उसने जमीन और सामान बेचा, फिर भी कर्ज नहीं उतरा। किसान का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

Maharashtra Farmer News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। साहूकारों ने एक किसान को कर्ज चुकाने के लिए अपनी किडनी बेचने पर मजबूर कर दिया।

maharshtra farmer

महाराष्ट्र के किसान का दावा- किडनी बेचकर चुकाया साहूकार का कर्ज।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

मिंथुर गांव का रहने वाला है किसान

इस घटना ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। यह घटना चंद्रपुर जिले के नागभीड़ तालुका के मिंथुर गांव में हुई। इस किसान का नाम रोशन सदाशिव कुडे है। वह चंद्रपुर जिले के मिंथुर गांव का रहने वाला है। रोशन के पास चार एकड़ खेती है।

End of Feed