इंटीग्रेशन पर छिड़ी बहस,वायु सेना प्रमुख ने कहा-अपने मूल्यों के साथ नहीं होने देंगे समझौता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 07:12 PM IST

Air Force Foundation Day: भारतीय वायु सेना प्रमुख का कहना है कि हिंडन से चंडीगढ़ में स्थापना दिवस समारोह मनाने का फैसला इसलिए लिया गया ताकि पूरे देश में भारतीय वायुसेना के फ्लाईपास्ट को लोग देख सकें और हर साल अब अलग-अलग जगहों पर यह आयोजन किया जाएगा।

Air Force Foundation Day: भारतीय वायुसेना इस साल पहली बार चंडीगढ़ में अपना 90 वां स्थापना दिवस मना रही है। 8 अक्टूबर को चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना विशेष परेड और एरियल डिस्प्ले का आयोजन करेगी जिसमें लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर, रफाल, चिनूक, मिराज, सुखोई समेत भारतीय वायुसेना के 74 अलग-अलग कैटेगरी के विमान शामिल होंगे जबकि 9 विमान स्टैंड बाय पर रखे जाएंगे। इस साल भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस का थीम है "आत्मनिर्भर भारतीय वायुसेना, ट्रांसफॉर्मिंग फॉर फ्यूचर"।

Air Chief marshal vr chaudhari

वायु सेना की तैयारियों के बारे में बताते एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी।

LAC के समीप सभी तरह के फाइटर जेट्स तैनात

End of Feed