महाराष्ट्र में दाऊद इब्राहिम की पैतृक संपत्ति होगी नीलाम, जानिए कितनी रखी गई है इनकी कीमत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 4, 2024, 07:41 AM IST

Dawood Ibrahim: इससे पहले 2017 और 2020 में SAFEMA द्वारा दाऊद इब्राहिम की 17 से अधिक संपत्तियों की नीलामी की गई थी।

Dawood Ibrahim: महाराष्ट्र में भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की चार पैतृक संपत्तियों की नीलामी स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (संपत्ति की जब्ती) प्राधिकरण (SAFEMA) 5 जनवरी को करेगा। ये संपत्तियां महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के मुंबके गांव में कृषि भूखंड के रूप में हैं, जो दाऊद इब्राहिम कासकर का पैतृक गांव हैं। इन चारों संपत्तियों की कीमत 19.2 लाख रुपये रखी गई है और सबसे छोटे प्लॉट का मूल्य 15,440 रुपये रखा गया है।

Dawood Ibrahim

दाऊद इब्राहिम

2017 और 2020 में भी हुई नीलामी

इससे पहले 2017 और 2020 में SAFEMA द्वारा दाऊद इब्राहिम की 17 से अधिक संपत्तियों की नीलामी की गई थी। इन संपत्तियों को दाऊद इब्राहिम और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ तस्करी और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के मामलों से संबंधित मामलों के लिए SAFEMA सक्षम प्राधिकारी द्वारा जब्त किया गया था। SAFEMA के बयान में कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम कासकर की मां अमीना बी की चार संपत्तियों की नीलामी शुक्रवार, 5 जनवरी को की जा रही है। ये संपत्तियां महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के खेड़ में दाऊद इब्राहिम के पैतृक गांव मुंबके में कृषि भूमि के रूप में हैं।

End of Feed