दंतेवाड़ा नक्सली हमला: घटना का चश्मदीद ड्राइवर विचलित, अपने जिंदा होने का नहीं हो रहा यकीन

  • Compiled by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 27, 2023, 06:04 PM IST

ड्राइवर ने कहा कि वह इस घटना से बाल-बाल बचा है और इस घटना को वह जीवन भर नहीं भूलेगा। ड्राइवर ने बताया कि वह विस्फोट में मृत वाहन चालक धनीराम यादव से परिचित था।

Dantewada Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट में सुरक्षाबल के 10 जवानों समेत 11 लोगों की मृत्यु का प्रत्यक्षदर्शी एक ड्राइवर घटना के बाद से विचलित है और उसे यकीन नहीं हो रहा है कि वह जीवित बचकर आ गया है। प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को अरनपुर से जिला मुख्यालय लौटने के दौरान सुरक्षाबलों के काफिले के एक अन्य वाहन के चालक ने बताया कि जब गुटखा चबाने के लिए उसने अपने वाहन को धीरे किया तो पीछे चल रहे अन्य वाहन ने उन्हें ओवरटेक किया और कुछ दूरी पर ही विस्फोट की चपेट में आ गया। इस घटना में वाहन परखच्चे उड़ गए।

Dantewada Naxal Atttack

दंतेवाड़ा नक्सली हमला

सुरक्षाकर्मियों ने पोजिशन लेकर जवाबी फायरिंग की

End of Feed