Cyclone Storm Montha: तूफान 'मोंथा', करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार...भारत के इन राज्यों में अलर्ट, जानें- कब और कहां देगा दस्तक?

मौसम विभाग ने चक्रवात 'मोंथा' को लेकर जो जानकारी साझा की है, उसमें बताया गया कि तूफान मोंथा भयंकर चक्रवात बन सकता है। चक्रवात का केंद्र दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। चक्रवात करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।

Cyclone Storm Montha: इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने सोमवार को कहा कि साइक्लोन 'मोंथा' (Cyclone Montha) 28 अक्टूबर की सुबह तक एक खतरनाक साइक्लोनिक तूफान में बदल सकता है। IMD ने सोमवार, 27 अक्टूबर के लिए आंध्र प्रदेश के कई तटीय जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। अनुमान है कि मंगलवार देर रात तक यह तूफान और मजबूत होकर एक गंभीर साइक्लोनिक तूफान में बदल सकता है।

cyclon

तूफान 'मोंथा' को लेकर भारत के कई राज्यों में अलर्ट। Photo- PTI

मौसम विभाग ने चक्रवात 'मोंथा' को लेकर जो जानकारी साझा की है, उसमें बताया गया कि तूफान मोंथा भयंकर चक्रवात बन सकता है। चक्रवात का केंद्र दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। चक्रवात करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात 'मोंथा' 27 अक्टूबर 2025 को एक्टिव है और 28 अक्टूबर तक यह तेज हो जाएगा।

End of Feed