Cyclone Biparjoy: और करीब आया चक्रवात बिपरजॉय, 150 KMPH जा सकती है हवा की रफ्तार, गुजरात में अलर्ट

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 12, 2023, 07:05 AM IST

Cyclone Biparjoy Update : रिपोर्टों के मुताबिक जेजू नेशनल यूनिवर्सिटी में टाइफून रिसर्च सेंटर के रिसर्चर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि 'यह चक्रवात दूसरी बार प्रबल हो गया है। इसकी रफ्तार में 75 किलोमीटर का और इजाफा हुआ है और यह 195 किलोमीटर प्रति घंटे की अपनी चरम तीव्रता पर पहुंचेगा।

Cyclone Biparjoy Update : अरब सागर से उठे चक्रवात बिपरजॉय पर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट दिया है। आईएमडी का कहना है कि अत्यंत गंभीर चक्रवात का रूप धारण कर चुके बिपरजॉय को लेकर गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी यह चक्रवात अरब सागर में पूर्वमध्य में स्थित है। इसके 15 जून की दोपहर तक गुजरात स्थित मांडवी और पाकिस्तान स्थित कराची से गुजरने की संभावना है। विभाग के मुताबिक चक्रवात की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रतिघंटा है जो कि 150 किलोमीटर तक जा सकती है।

cyclone biparjoy

चक्रवात को देखते हुए गुजरात में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात में येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने ट्वीट किया, गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय रविवार सुबह 5.20 बजे अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। यह पोरबंदर से लगभग 480 किमी. दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, द्वारका से 530 किमी. दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, कच्छ में नलिया से 610 किमी. दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 580 किमी. पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, पाकिस्तान के कराची से 780 किमी दक्षिण में केंद्रित था। चक्रवात को देखते हुए गुजरात के कई भागों में अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।

End of Feed