आईएमडी ने चेताया, बिपरजॉय मचा सकता है बड़ी तबाही....वीरान पड़ा जखाऊ बंदरगाह

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 13, 2023, 04:24 PM IST

चक्रवात बिपरजॉय के एक बेहद गंभीर चक्रवात के रूप में 15 जून की शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ के तटों को पार करने की संभावना है।

Cyclone Biparjoy: तूफानी चक्रवात बिपरजॉय से व्यापक क्षति होने की आशंका है और गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिले इससे सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह अलर्ट जारी किया। आईएमडी के अनुसार, चक्रवात बिपरजॉय के एक बेहद गंभीर चक्रवात के रूप में 15 जून की शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान 125-135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने के आसार हैं।

काफी अधिक नुकसान हो सकता है

आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इससे संभवत: काफी अधिक नुकसान हो सकता है। आईएमडी के अनुसार, गुजरात में कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर जिलों में 15 जून को 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। महापात्र ने कहा कि आमतौर पर इन इलाकों में इतनी अधिक बारिश नहीं होती। इसलिए इससे निचले इलाकों में बाढ़ आने की आशंका है।

End of Feed