Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय चक्रवात के अगले कुछ घंटों में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका, इन हिस्सों में बारिश का अनुमान

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 11, 2023, 08:42 AM IST

Cyclone Biparjoy Update: मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है वहीं मछुआरों को अगले पांच दिन के दौरान अरब सागर में न जाने की चेतावनी दी गई है।

Cyclone Biparjoy Updated News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि अगले 12 घंटों में बहुत गंभीर चक्रवात 'बिपरजॉय' (Cyclone Biparjoy) के अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है, लेकिन इसके गुजरात तट से टकराने का अनुमान नहीं है। चक्रवात के पोरबंदर तट से 200-300 किलोमीटर की दूरी से गुजरने का अनुमान है, लेकिन अगले पांच दिनों के दौरान गुजरात में आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Cyclone Biparjoy Updated News

बिपरजॉय के लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना

अपने नवीनतम पूर्वानुमान में, आईएमडी ने कहा कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के अगले 12 घंटों के दौरान एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन के दौरान उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने से पहले इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने का अनुमान है।

End of Feed