Cyber Crime: तीर्थयात्रियों के साथ धार्मिक स्थलों की होटल बुकिंग, हेलीकॉप्टर बुकिंग टैक्सी बुकिंग और तीर्थयात्रा पैकेज को लेकर धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय सक्रिय हो गया है। धोखाधड़ी ऑनलाइन नकली वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज गूगल सर्च इंजन और पेड़ विज्ञापनों के जरिए की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने जनता को ऑनलाइन बुकिंग के बारे में सचेत किया है।
साईबर अपराध।
बुकिंग कराने से पहले प्राइवेट बुकिंग साइट की प्रमाणिकता जांचने की बात कही है, लोगों को सलाह दी है कि वे सरकारी पोर्टलों और विश्वसनीय ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से ही बुकिंग करवाए। गृहमंत्रालय ने कहा है कि फर्जी बेवसाइट, सोशल मीडिया पेज की शिकायत तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime,gov.in पर करें 1930 पर कॉल करके शिकायत भी लिखवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या खत्म होगा साइबर अपराधियों का अंत? CBI का ऑपरेशन चक्र V कितना होगा सफल; बिहार पुलिस ने बनाया स्पेशल प्लान
ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने बहुआयामी नीति अपनाई है। स्कैम सिग्नल आईटी माध्यमों पर लगातार साझा किए जा रहे है ताकि सक्रिय रूप से पता लगता रहे। साइबर अपराध स्थानों ( राज्यों, केंद्र शासित, शहरों) की पहचान की जा रही है ताकि इन स्थानों को साइबर अपराध की दृष्टि से संवेदनशील घोषित किया जा सके। नकली फर्जी सोशल मीडिया खातों को निष्क्रिय करने के लिए साइबर पेट्रोलिंग की जा रही है। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर संदिग्धों की जांच और रिपोर्ट करने की सुविधा विकसित की जा रही है ।
'साइबर अपराधी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं को भी नहीं बख्श रहे'
ये साइबर अपराधी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं को भी नहीं बख्श रहे हैं हाल ही में दिल्ली के भाजपा नेता विजय जौली की संस्था के साथ धोखाधड़ी हुई । वे इसी सप्ताह सैकड़ों रामभक्तों के जत्थे को लेकर अय़ोध्या गए वहां जाने पर पता चला कि जानकी महल ट्रस्ट की नकली वेबसाइट बना कर रूम बुकिंग के नाम पर पैसा ठग लिया गया। जानकी महल में उनके नाम की कोई बुकिंग ही नहीं थी।
