हिमंता की पत्नी का पासपोर्ट मामला, अब सुरजेवाला को क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, 23 को होना होगा पेश

मामले में क्राइम ब्रांच ने सुरजेवाला को 23 मई को गुवाहाटी में अपने कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है। इस मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पहले ही जांच में शामिल हो चुके हैं। सरमा ने कांग्रेस नेता खेड़ा पर एआई से तैयार फर्जी दस्तावेज पेश करने का आरोप लगाया है।

Randeep Singh Surjewala: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भूइयां सरमा से जुड़े पासपोर्ट विवाद में क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस नेता को समन भेजा है। मामले में क्राइम ब्रांच ने सुरजेवाला को 23 मई को गुवाहाटी में अपने कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है। इस मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पहले ही जांच में शामिल हो चुके हैं। सरमा ने कांग्रेस नेता खेड़ा पर एआई से तैयार फर्जी दस्तावेज पेश करने का आरोप लगाया है।

Randeep Singh Surjewala

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच टकराव

सूत्रों के अनुसार, असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस नेता को 23 मई को गुवाहाटी में जांच अधिकारियों के सामने पेश होने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि यह समन कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा से इस महीने की शुरुआत में क्राइम ब्रांच द्वारा कई घंटों तक की गई पूछताछ के दौरान दिए गए बयानों के बाद जारी किया गया है। यह घटनाक्रम इस राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामले में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है, जिसने असम में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखा टकराव पैदा कर दिया है। जांच एजेंसियां कथित तौर पर इस विवाद से जुड़े बयान, टिप्पणियों और सोशल मीडिया नैरेटिव की भी जांच के दायरे का विस्तार कर रही हैं।

End of Feed