सट्टेबाजी ऐप मामले में रॉबिन उथप्पा हुए ED के समक्ष पेश, अगला नंबर सोनू सूद और युवराज सिंह का

इस जांच के सिलसिले में संघीय जांच एजेंसी ने पिछले कुछ हफ़्तों में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन के अलावा पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा से भी पूछताछ की है। इसी मामले में ईडी ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेता सोनू सूद को मंगलवार और बुधवार को तलब किया है।

Robin Uthappa Appears Before ED: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा सोमवार को एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उथप्पा (39) सुबह करीब 11 बजे एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि ईडी उनसे पूछताछ करेगा और 1xBet नामक एक प्लेटफॉर्म से जुड़े एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज करेगा।

Robin Uthappa

रॉबिन उथप्पा ईडी के समक्ष पेश हुए (PTI)

क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से हुई पूछताछ

इस जांच के सिलसिले में संघीय जांच एजेंसी ने पिछले कुछ हफ़्तों में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन के अलावा पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा से भी पूछताछ की है। इसी मामले में ईडी ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेता सोनू सूद को मंगलवार और बुधवार को तलब किया है। यह जांच 1xBet सट्टेबाजी ऐप के संचालन से संबंधित है, जो ईडी की ऐसे प्लेटफार्म के खिलाफ व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसमें कई लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये की ठगी करने और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष करों की भारी मात्रा में चोरी करने के आरोप हैं।

End of Feed