राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास को दिल्ली पुलिस ने जमकर पीटा! CPM का दावा- सड़क किनारे घायल हालत में छोड़कर भाग गए

माकपा ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास के साथ बर्बरता से मारपीट की और उन्हें घायल हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया। पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के बीच राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। माकपा (CPM) ने दिल्ली पुलिस पर सांसद के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उन्हें घायल हालत में सड़क किनारे छोड़ने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर जॉन ब्रिटास का एक वीडियो भी साझा किया है।

राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास से मारपीट का आरोप

राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास से मारपीट का आरोप

सामने आया वीडियो

सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जॉन ब्रिटास दिल्ली पुलिस की एक बस के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह काफी परेशान नजर आ रहे हैं और उठने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान सादे कपड़ों में मौजूद एक व्यक्ति उन्हें सहारा देकर उठाने की कोशिश करता है। वीडियो में दिल्ली पुलिस का एक जवान भी ब्रिटास को सहारा देकर ऑटो रिक्शा तक ले जाता दिखाई देता है।

End of Feed